गौरा चौर में सड़क किनारे पीपल पेड़ के बगल के गड्ढे से एक युवक की लाश बरामद की गई है,।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक संवाददाता महंथ राम जीवन दास
तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा सेआलापुर जाने वाली सड़क के किनारे (चौर) स्थित पीपल पेड़ के समीप गड्ढे में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और तेघड़ा थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं । अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाते ही आम ग्रामीणों की भीर लाश देखना को जुट गई। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कि यह चौरी का मार्ग सुनसान है। जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने या तो लूटपाट करने के मूड में या फिर बदले की भावना के कारण उसकी हत्या कर चौर में फेंक दिया। अब मामला जो भी हो पुलिस संघन अनुसंधान में जुटी है । लेकिन समाचार परेशन तक मृतक की पहचान नहीं होने की बात बताई जाती है। आखिर वह मृतक युवक कौन है, कहां का है, किस कारण उसकी मौत हुई, छिनतै को अंजाम देने वाले अपराधियो द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, या फिर बदले की भावना से किसी ने उसकी हत्या कर दी , या किसी विषैले कीड़े के काटने से उसकी जान गई।



