बरौनी नगर मंडल के बैठक में कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मंत्र का संकल्प लिया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी बरौनी नगर मंडल की कार्य समिति की बैठक सामुदायिक भवन फुलवरिया-1 कैरी बाड़ी काली मंदिर के पीछे मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पटना में कार्य समिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दिए गए पांच सूत्री मंत्र को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करने का संकल्प लिया गया। चुकी भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राज्य के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से समाज सेवा से जुड़े रहते है। कार्यकर्ता अपने संकल्प को जन आंदोलन में बदलने को तैयार है। राजग के कार्यकर्ता विपक्ष की जातिवाद की राजनीति का जवाब एक जूटता के साथ कार्यकर्ताओं को अपने सेवा की राजनीति के तहत देना है। बिहार का मखाना ने पूरी दुनिया में सुपर फूड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बिहार प्रदेश पटना पृथ्वी का तिलक है। ब्रह्मा जी ने विश्वकर्मा से पटना का निर्माण कराया था। बिहार को कांग्रेस और राजद की सरकार ने इसे पिछड़ा राज बनाया। जो पहले था नहीं। दोनों पार्टियों के द्वारा विकास का पहिया उल्टा घूमाया जा रहा था, दोनों पार्टियों ने मिलकर बिहार को बंजर बना दिया। राजद के सरकार में सत्ता में बैठे लोग हफ्ता भी वसूली कर खाया करते थे,। जो नौकरी देने के नाम पर नौकरी की आस लगाए लोगों से उनकी जमीन भी लिखवाया करते थे। जिनके सरकार में राज्य की जनता को डर, भय,अपराध, भ्रष्टाचार और दबंगो का शासन चलता था। वही राजग गठबंधन के सरकार में मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर आज तक कोई भी माय का लाल अंगुली नहीं उठा सका। इस बार का विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा ना कि जातिवाद के नाम पर। जो नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना गुरु कहते थे उनके नाम पर वोट भी लिया, पर कभी भी दिल से उनको सम्मान नहीं दिया। जबकि राजग गठबंधन की सरकार और देश प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रतन देकर उन्हें सम्मानित किया। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को पांच मंत्र के साथ जनता के बीच जाना है। कार्यकर्ताओं को चाहिए की जनता से प्रतिदिन संवाद स्थापित करें। 2-जनता को बताएं की बिहार अपना पुराना गौरव वापस प्राप्त कर सकता है।-3-पीएम मोदी के मिशन का वॉक बनेगा कार्यकर्ता-4-जनता को बताएं कि भाजपा सिर्फ सरकार ही नहीं चलती है, बल्कि समाज का भी निर्माण करती है।-5-विपक्ष के अफवाह को अपने साथियों के साथ पंच निष्ठा का करते हुए झूठ का विशात बेचकर जनता को प्रारूपण देने वाले संगठनों को गलत साबित करें। एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए पांच सूत्री मंत्र। बैठक में-पर्यवेक्षक के रूप में सुनील सिंह, साथ में केशव शांडिलय , डॉक्टर जर्मन सिंह, महामंत्री रामानंद सिंह , तेघरा मंडल के भूतपूर्व महामंत्री एवं संगठन करता महंत रामजीवन दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही साथ ही मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता भी एक जुटता के साथ उपस्थित थे।



