Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News संदेह हासपद स्थिति में एक युवक का सब बरामद किया गया।झमटिया ढाला के समीप एण एच २८ किनारे से मिली लाश।

 संदेह हासपद स्थिति में एक युवक का सब बरामद किया गया।झमटिया ढाला के समीप एण एच २८ किनारे से मिली लाश।


बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट


बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया ढाला एण एच २८ किनारे में बुधवार को अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 1 निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र जितेंद्र शर्मा के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि जितेंद्र शर्मा वेल्डिंग दुकान में मजदूरी का काम करता था और पिछले रात से ही वह घर से बाहर निकला हुआ था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन भी की गई थी लेकिन आज अहले सुबह झमटीया ढाला के समीप एनएच 28 पर उसका शव बरामद किया गया। हालांकि पुलिस का मानना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । फिलहाल जितेंद्र शर्मा की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । पुलिस के अनुसंधान से ही पता चलेगा की घटना एक्सीडेंट का है या कुछ और।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom