06 जुलाई को होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बरौनी बाड़ो में फ्लैग मार्च निकाला गया।
मुहर्रम पर्व को लेकर शांति पूर्ण वातावरण में पर्व को संपन्न कराने को लेकर बेगूसराय पुलिस अधीक्षक दिखे एक्शन मूड में,।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, डॉक्टर नरेंद्र मोहन प्रसाद ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, भास्कर रंजन बेगूसराय, थानाध्यक्ष गढ़हरा गौतम कुमार, थानाध्यक्ष फुलवड़िया दिवाकर प्रसाद एवं अन्य पुलिस पदाधिरियो सहित जवानों के द्वारा बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के राजेंद्र रोड, आलू चट्टी रोड, फुलवरिया बाजार, गढहारा एवं बारो बाजार मे आगामी 6 जुलाई 2025 को होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।



