सेना से रिटायर अधिकारी को किया गया सम्मानित ।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन ।
बरौनी प्रखंड के मोसादपुर में बुधवार को समारोह पूर्वक जिले के दो शहीद के परिजन एवं एक सेना से रिटायर्ड अधिकारी को सम्मानित किया गया। मोसादपुर निवासी मुरारी कुमार ने अपने बेटे और भांजे के मुंडन कार्यक्रम में मिले नेग की राशि से शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। यह एक नई पहल है । अपने बेटे और भांजे के मुंडन पर शहीदों के परिवार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया एवं आशीर्वाद के तौर पर मिली राशि इन परिवार के बीच सौंप दिया। सम्मानित होने वालों में शहीद ऋषि कुमार के पिताजी राजीव रंजन सिंह,अमरपुर पंचायत के शहीद सुजीत कुमार के पिताजी झपस राय एवं मोख्तियारपुर निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी उदय शंकर सिंह को अवकाश प्राप्त शिक्षक अरविंद सिंह ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन लोक गायकसच्चिदानंद पाठक ने किया।
आयोजक नरेंद्र सिंह के सुपुत्र मुरारी कुमार ने बताया कि शहीद के परिजनों को सम्मानित कर हमें आत्म गौरव महसूस हो रहा है। मौके पर सरपंच विजय कुमार, बबलू सिंह, राजा राजवर्धन, प्रकाश कुमार,शशि सिंह सबौरा आदि मौजूद थे।


