Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News नबिहार सरकार ने बढ़ाया मिथिला का मान:प्रो प्रेम।

 नबिहार सरकार ने बढ़ाया मिथिला का मान:प्रो प्रेम।


मोक्षदायिनी सिमरियाधाम भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकास की ओर।

बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन।

स्वामी चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमारियाधाम के प्रवक्ता सह उप सचिव प्रो पी के झा प्रेम ने मिडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा पिछले दिनों मिथिला के दो अति महत्वपूर्ण स्थानों पर दो बड़ी घोषणाएं से मिथिला और मिथिलावासियों का मान बढ़ा है। मिथिला ही नहीं देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों सनातनी हिन्दूओं के आस्था का केन्द्र मोक्षदायिनी सिमरिया गंगा तट पर भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगभग चालीस एकड़ भूमि हस्तांतरित किया है। जिससे अब वहां विश्व स्तरीय पर्यटन केन्द्र बनाने की शुरुआत होगी तथा हजारों परिवार को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा । सम्पूर्ण भारत में सिमरियाधाम का एक विशिष्ट स्थान बनेगा। प्रो प्रेम ने दूसरे महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि बिहार सरकार अपने पिछले कैबिनेट बैठक में जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम के सम्पूर्ण विकास के लिए आठ सौ बेरासी करोड़ रुपए का आवंटन किया है।अब वहां पुराने मंदिर का भी भव्य विकास होगा तथा नये नये निर्माण कार्य और सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किए जाएंगे। जिससे हजारों परिवारों को स्व-रोजगार मिल सकता है।साथ ही साथ श्री राम नगरी अयोध्या से जानकी नगरी पुनौराधाम तक का विकास संभव हो सकेगा।इस अवसर पर गंगा तट पर मिथिला सेवी विनय कुमार झा, मैथिली फिल्म निर्देशक सुमित सुमन, युवा मैथिली गायक अभिषेक झा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom