आखिर मृतक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान चिल्हाई पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी अरुण मेहता का छोटा पुत्र 23 वर्षीय सत्यम कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई।
छोटू अपाची मोटरसाइकिल से अपने मित्र की शादी के लिए घर से निकला था।
छोटू की हत्या कनपटी में गोली मार कर कर दी गई और गौर कर में पीपल के नीचे गड्ढे में फेंक दी गई।
घर से निकला था अपने मित्र का दुल्हन लाने और खुद अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंच गया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
कौन जानता है की कब किस समय किसके साथ क्या हो जाए। चुकी कलयुग बीत रहा है। जहां अब दोस्त , मित्र ना रहा, प्यार, प्यार ना रहा, मां ने जिसे 9 महीने कोख में रखकर जन्म देकर पोष पाल कर जवान किया, पर उन्हें जीने का एतबार ना रहा। कब रंग में भंग पड़ जाए यह कहना मुश्किल है। जो खुशी खुशी अपने मोटरसाइकिल से अपने एक मित्र की शादी में खुशियां मनाने निकाला था, उसे क्या पता था कि आज धरती पर से उसका जनाजा निकलने वाला है। जिसे अपराधियों ने गौरा चोर में एक पीपल पेड़ के बगल के खाई में हत्या करके फेंक दिया। सूचना पाते ही तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद एवं तेघरा थाना के थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार दाल भर के साथ गौरा चौर के पीपल गाछ के नजदीक पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ कर दी। मृतक को बाएं कान के बगल में गोली मारी गई थी। पुलिस ने युवक की लाश को थाना लाया। मृतक का तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उनके परिजनों को जानकारी मिली। तब जाकर मृतक ने थाना पहुंचकर लाश की पहचान की। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया। और अनुसंधान में जुट गए। मृतक का मोबाइल सोने का सिकरी भी पहने हुए था,। जिसे अपराधियों ने मोटरसाइकिल सहित लेकर चंपत हो गया। मृतक दो भाई में छोटा था,। उसके पांच बहनों में से एक बहन कुमारी है। मृतक के पिता चिल्हाई पूल के पास गौरी फार्मा नाम का एक दवा का दुकान चलाते हैं। मृतक का बड़ा भाई उसी दुकान पर रहता है। मृतक ऑनलाइन किसी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। कि आखिर किस कारण, उक्त 23 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को गड्ढे में फेंक दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। की क्या? पहले से ही अपराधी उसके पीछे घात लगाए हुए थे और समय आते ही घटना को अंजाम दे दिया। घटना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है की क्या घटना से बारात जाने वाली किसी भी लोगो को जानकारी नहीं है। यह तो सघन अनुसंधान का विषय है ,या फिर जानकारी रहते हुए भी सच्चाई बताने से अपने को अनभिज्ञ कह रहे हैं।
अब तो पुलिस प्रशासन के सघन जांच के बाद ही खुलासा होगा की किस कारण किन लोगों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी जिसका वजह क्या था ?
यूं तो घोर कलयुग बीत रहा है जहां अब इंसानियत, मानवता और सच्चाई से लोग दूर होते जा रहे हैं क्योंकि अपराध के नाम पर आम जनों में भय जो व्याप्त है। जिनके सामने भी कोई घटना घटती है तो सच बोलने से मुकर जाते हैं की कहानी हमारी भी जान अपराधियों के हाथों में ना चली जाए?
क्योंकि अब तो झूठ बोलना, सच्चाई से मुकर जाना, निजी स्वास्थ्य के लिए किसी से दोस्ती करना ऐसा देखा जा रहा है। यहां कोई ना अपना है? क्योंकि झूठ बोलना रोजगार माना जाता है?
जब इस घोर कलयुग में दौलत और धन के लिए अपने परिवार का पिता का रिश्तेदार का नहीं होते हैं लोग, तो फिर सच्चाई कैसे बता पाएंगे?


