Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वर्ष का सर्वोत्तम श्रवण मा के आगमन को लेकर हर तरफ उमंग और उत्साह का वातावरण छाया हुआ है। शिव भक्तों की टोली गेरुआ वस्त्र में सर्जिकल बाबा भोले को गंगाजल अर्पण करने को बेताब नजर आ रहे हैं। ११ जुलाई से सावन माह प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक शिव भक्तों की चोरी भोले की पूजा के लिए श्रद्धा विश्वास के साथ मरने लगे

वर्ष का सर्वोत्तम श्रवण मा के आगमन को लेकर हर तरफ उमंग और उत्साह का वातावरण छाया हुआ है।

शिव भक्तों की टोली गेरुआ वस्त्र में सर्जिकल बाबा भोले को गंगाजल अर्पण करने को बेताब नजर आ रहे हैं।

११ जुलाई से सावन माह प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक शिव भक्तों की चोरी भोले की पूजा के लिए श्रद्धा विश्वास के साथ मरने लगे हैं।

सावन माह की पहली सोमवारी१४ अप्रैल को बाबा को जल चढ़ाने के लिए बरौनी जंक्शन के क्षेत्र में कांवरियों की भीड़ जमा होने लगी  है।


कितना मनमोहक लगता है जब शिव भक्तों के कंधे पर कावर सज जाती है, तव हर जुवान पर बोल बम का नारा होता है।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास। 

वर्ष का सर्वोत्तम माह श्रावण११ जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जो 9 अगस्त तक रहेगी। इस सर्वोत्तम माह में चार सोमवारी होंगे। मांह के प्रारंभ होते ही बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष शिव भक्तों की टोली बाबा बैजनाथ धाम से लेकर हर क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भोले को जल अर्पित करने के लिए गेरुआ वस्त्र धारण कर भक्ति में लीन हो जाते हैं। वही पवित्र माह श्रवण के प्रवेश करते ही पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित जंक्शन बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 4 5 6 7 ८ पर गेरुआ वस्त्र धारी कांवरियों से भरी दिखती है। इतना ही नहीं स्टेशन के प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मुख्य टिकट घर सहित रेल क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी कांवड़ियों की भीड़ देखने लायक है। जिस कारण दूर सफर के रेल यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। श्रावण माह की पहली सोमवारी पर बाबा भोले को जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवरिया डॉउन मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस  ट्रेनों से बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए इंतजार करते रहते हैं, ताकि सिमरिया धाम एवं सुल्तानगंज जाकर वहां से  गंगाजल भरकर बाबा भोले को जलाभिषेक करने जा सके। कांवरिया कहते हैं की भोले दानी की कृपा से उनके सभी भक्तों का कष्ट दूर होता है। बोल बम का नारा है, भोले दानी एक सहारा है। बेगूसराय जिले के शिव भक्तों में भोले दानी को जलाभिषेक करने के लिए उमंग और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है, जो जिले के हरी गिरी धाम गढ़पुरा, जिसका उद्घाटन बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों होना है। वही बरौनी नगर परिषद क्षेत्र का फुलवरिया एक स्थित रेल लाइन के किनारे दुलरुआ  धाम मंदिर भी कांवरियों के द्वारा जलाभिषेक करने के लिए सज- धज कर तैयार हो चुका है। जहां भी क्षेत्र के बच्चे, बूढ़े, जवान ,महिला, 

पुरुष शिव भक्त सिमरिया धाम जाकर गंगाजल लाकर दुलरुवा धाम स्थित बाबा भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

बताया जाता है कि सनातन धर्मावलंबियों में श्रवण के पवित्र माह में बाबा भोले एवं माता पार्वती को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ गर बैजनाथ धाम नहीं जा सके तो दुलरुवा धाम स्थित बाबा भोले के शिवलिंग एवं माता पार्वती को अक्षत, चंदन, बेलपत्र ,इत्र से श्रद्धापूर्वक पूजा पाठ करते हैं। इस मंदिर पर भी हर साल शिव भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है।

इस अवसर पर गढपुरा हरी गिरी धाम मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा चपे चपे पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त की गई है। सिमरिया धाम से जल लेकर उक्त मंदिर पर जाने वाले कांवरियों के लिए भी हर व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom