बेगूसराय दक्षिण का जिला सरसंयोजक गोविंद कुमार नियुक्त किए गए।
उनके नियुक्ति से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशियों की माहौल छा गई।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
तेघरा प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर दक्षिण निवाड़ी टोला निवासी सदानंद सिंह के बड़े पुत्र गोविंद कुमार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के बेगूसराय दक्षिण के जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। जिनके नियुक्ति की घोषणा वैशाली में हुई प्रांत अभ्यास वर्ग में की गई। आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर अंजनी श्रीवास्तव द्वारा की गई। इससे पूर्व नगर इकाई तेघरा के नगर मंत्री थे गोविंद। एवं बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्व का निर्वहन भी कर चुके थे। दायित्व मिलते ही अपनी बातों को साझा करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया, वह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं संगठन के नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समाधान के लिए एवं राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान करते हुए निरंतर प्रयास रत रहने की हर संभव कोशिश करूंगा। इस अवसर पर प्रदेश कर समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, तेघरा नगर अध्यक्ष प्रिंस प्रभाकर, उपाध्यक्ष रजनीश चौधरी, सुजीत मिश्रा, जिला मीडिया संयोजक विकास कुमार झा, सहित दर्जनों संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई और खुशियां जाहिर की गई।



