Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आम महोत्सव में गढ़हरा के उद्यान प्रेमी प्रथम स्थान से सम्मानित

 आम महोत्सव में गढ़हरा के उद्यान प्रेमी प्रथम स्थान से सम्मानित ।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीबन दास की रिपोर्ट


आम महोत्सव में बेगूसराय जिला का नाम रौशन करने वाले गढ़हारा के कील निवासी विजय कुमार राय को बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


आम के विलुप्त हो रहे प्रजातियों को सहेजना वर्तमान समय में बहुत बड़ी चुनौती है। नया और पुराना आम का प्रजाति बिहार का धरोहर है। बिहार नर्सरी मेन एसोसिएशन की ओर से मुजफ्फरपुर में आयोजित आम महोत्सव में गढ़हआरा निवासी प्रकृति प्रेमी श्री राय को बड़े आम की केटेगरी प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह गोदावरी प्रजाति का है। उन्होंने  बेहतर आम की नश्ल की पैदावार कर जिला का नाम  रौशन किया।


बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री  डॉ प्रेम कुमार ने आम महोत्सव में इस आम की काफी सराहना की 
इधर प्रतिभागी श्री राय के पुत्र डॉ अमित कुमार राय ने बताया कि वर्तमान समय में  नया पुराना आम के प्रजाति, विलुप्त प्रजाति,कलरफुल आम की पैदावार के लिए किसानों को काफी उत्साहित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कहा कि इनदिनों जापानी मियाजाकी आम काफी पॉपुलर हो रहा है।यह विलम्ब से फलता है।इधर प्रकृति प्रेमियों व उद्यान प्रेमियों में काफी उत्साह है।बरौनी के झेन गार्डेन को यह सम्मान मिलने पर समाजसेवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे बिहार से आम के 60 प्रजातियों का प्रदर्शन हुआ।इसमें बेगूसराय जिला से श्री राय को प्रथम स्थान मिलना गौरव की बात है।लोगों ने इसे सराहनीय सफलता बताया। बिहार नर्सरी मेन एसोसिएशन के अध्यक्ष एके मणि व सचिव अभिजीत नारायण ने श्री राय को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom