Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News Headline - प्रशान्त बने अधिकारी, भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन।

 Headline - प्रशान्त बने अधिकारी, भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन। 


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट। 


बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवड़िया (बरौनी) निवासी प्रशान्त कुमार का चयन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भारतीय सूचना सेवा समूह "बी" में होने से क्षेत्रवासियों नें हर्ष जाहिर किया। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर प्रशान्त को बधाईयाँ दी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेहता ने कहा कि प्रशान्त शुरू से ही अपनी शिक्षा और संसाधन का इस्तेमाल समाज को उत्कृष्ट बनाने के लिए करते रहे हैं। आर० के० सी हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण किया और उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय गए ,जहां उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से स्नातकोत्तर की उपाधि ली। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भुमिका निभाते हुए इतनी बड़ी सफलता पाई ,वाकई लाजबाब है। अमूमन देखा जाता है कि अधिकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आते हैं, लेकिन प्रशान्त ने बिल्कुल धारा बदल दिया। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए पढ़ाई किया और सफलता हासिल की। प्रशान्त बताते हैं कि उनकी सफलता में उनके माता-पिता और उनके मित्रों का बहुत बरा योगदान है। आज जो कुछ भी हूं, विजय मेहता (विजय भैया), अनुनय भैया, मिन्टू, अनमोल, अभिषेक, अनिकेत, केशव गाँधी, राहुल, कुणाल जैसे मित्रों के सहयोग से ही हूं।बताते चले कि काॅलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर प्रशान्त राजनीति में सक्रिय हुए और बेरोजगारी, निजीकरण, रोजगार सहित सभी समसामयिक मुद्दो पर मुखर होकर बोलते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ही खुद को दलगत राजनीति से अलग कर लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom