आउटर सिंगल पर खड़ी कैपिटल एक्सप्रेस में आधे दर्जन अपराधियों ने नगदी सहित मोबाइल वो अन्य सामान की लूट की। अपराधियों का शिकार हुए 15 यात्री, जिन्हें पिस्टल के बट वो लाठी डटे से घायल लूटपाट की गई।
बरौनी से सिमरिया तक रेल लूटेरा सक्रिय। आय दिन होती है लूटपाट। कटिहार रेल एसपी के नेतृत्व में घटना का अनुसंधान जारी। रेल डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित का सघन जांच प्रारंभ कर दी गई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
राजेंद्र नगर जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में रात्रि के 2:00 बजे चकिया और राजेंद्र पुल के आउटर सिग्नल के पास अपराधियों ने यात्रियों से हथियारों के बल पर लूटपाट की। अपराधियो ने रात्रि के-2-10 बजे के करीब आउटर सिग्नल पर खड़ी कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल बोगी में घुस गए और हथियार के बल पर लुट- पाठ की। लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने लाठी- डंडे से यात्रियों की पिटाई की एवं हथियार के बल पर 15 यात्रियों से पिटाई कर नागदी, मोबाइल एवं अन्य सामान लूटकर चलते बने। विरोध करने पर अपराधियों ने यात्रियों को पिस्टल के प्रारंभ की । सूचना पाकर कटिहार रेलवे एसपी हरिशंकर कुमार ने इस प्रसंग में बताया कि रेल डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो घटना को लेकर छापामारी में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में खलबली मच गई है। क्योंकि बरौनी- सिमरिया रेलखंड अपराधियों के सदस्यों के लिए सुरक्षित जॉन बनता जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं कि, जिस दिन कोई न कोई यात्री इन गिरोहों के शिकार ना बनते हो। गुरुवार की रात्रि लगभग 2:00 बजे ट्रेन संख्या 132- 47 न्यू जलपाईगुड़ी राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस न्यू बरौनी स्टेशन से खुलने के बाद चकिया वो राजेंद्रनगर स्टेशन के बीच आउटर सिग्नल पर रुक गई। अवसर जान कर लगभग आधे दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने जनरल कोच में चढ़कर एक दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ मारपीट कर नागदी, मोबाइल सहित उनके अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान तीन रेल यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। इसी प्रकार 7 मार्च को भी कमला गंगा इंटरसिटी में भी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। 7 मार्च को ट्रेन संख्या 15 2 28 कमला गंगा इंटरसिटी में पटना से बरौनी तक सफर कर रहे साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी संजीव कुमार का मोबाइल झपटकर, झपटमार गिरोह के एक सदस्य ने चकिया हॉलट के निकट ट्रेन से कूद कर भागा ,नतीजतन पीड़ित यात्री भी बदमाश के पीछे कूद गया ,लेकिन ट्रेन के नीचे कूदने पर तीन बदमाश पूर्व से ही वहां मौजूद थे, फिर चारों बदमाशों ने हथियार के बल पर रेल यात्री के साथ मारपीट करते हुए यात्री के सोने की चेन, लॉकेट और मोबाइल छीन कर आराम से चलते बने। इस बाबत पीड़ित यात्री ने बरौनी रेल राजकीय थाना में बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अनुसंधान के तकनीकी शाखा के सहयोग से कमला गंगा इंटरसिटी में यात्री से हुई छिनतै की गई मोबाइल सहित अन्य मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था ।इसके पहले और बाद में भी इस रेल खंड पर कई घटनाएं हो चुकी है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य 8-10 की संख्या में धारदार हथियार से ले होकर पहले से ही यात्री के भेष में ट्रेन में सवार भी होते हैं ,इस दौरान वह स्टेशन से ट्रेन खुलते ही टारगेट में आने वाले रेल यात्रियों पर पहली नजर बनाए रहते हैं। गढहारा, सिमरिया या फिर राजेंद्रनगर के निकट अवसर पाकर रेल यात्रियों पर प्रहार कर उनका सामान झपटकर चलती ट्रेन से ही कूद जाने में सफल होते हैं , जिसका उन्हें पहले से ही अभ्यास बताया जाता है,। बदमाशों के टारगेट में ज्यादातर कीमती मोबाइल, लैपटॉप, लेडीज पर्स, महिलाओं का जेवर,आभूषण मुख्य रूप से शामिल होते हैं। बताया जाता है कि छिनतै की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में ज्यादातर 15 से 25 वर्ष के युवक शामिल होते हैं , जो कम मेहनत से ही ज्यादा कमाई की चाह एवं विलासिता पूर्ण रहन-सहन को लेकर इस घटना को अंजाम देते हैं , जिसमें किसी न किसी रूप से कोई न कोई रेल कर्मी भी शामिल बताए जाते हैं,। जिसकी चर्चा आम जनों में जोर-जोर से होती रहती है। गिरोह के सदस्य में बरौनी , बेगूसराय, सिमरिया, मधुरापुर, फुलवरिया गंज, वैशाली, मुंगेर, साहेबपुर कमाल तक के अपराधी जुड़े होने की बात बताई जाती है। जिनका आपस में सेटिंग- डेटिंग का तार भी जुड़ा रहता है।



