विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने इसी रेलवे इंटर कॉलेज गढहरा में किया वृक्षारोपण।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के बीहट नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे इंटर कॉलेज गरहरा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल का अध्यापक एस. एस. शर्मा नगर मंत्री हिमांशु कुमार नें संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।नगर सह मंत्री ने बताया कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं, पेंड़ पौधों से ही वसुधा का श्रृंगार होता है। सीओ तिलहर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा पौधारोपण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यदि धरती पर पेड़ पौधे नहीं होंगे तो मानव जीवन संकट में पड़ जायेगा। इस अवसर पर परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


