अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अग्नि पीड़ित को खाद्य सामग्री वितरित किया :बीहट नगर
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बिहट नगर परिषद क्षेत्र के गढहरा अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में मंगलवार के देर संध्या में बिजली की शार्ट सर्किट से एक मजदूर के घर में आग लग गई थी, जिससेे घर में रखे टीवी, कपड़े सहित सारे समान देखते ही देखते जलकर राख हो गये , ग्रामीणों की मदद से आज पर काबू पाई गई। वहीं सूचना मिलते ही अग्नि पीड़ित राजकुमार पासवान के परिजन से मिलने एबीवीपी बीहट नगर इकाई के नगर मंत्री हिमांशु कुमार , अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सामुहिक रूप से खाद्य सामग्री वितरित किए। वहीं छात्र नेताओ ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग से प्लीज परिजनों को उचित मुआवजे देने की मांग की!



