बरौनी क्षेत्र में इंडिया गठबंधन का बिहार बंद टांय -टांय फिस हो गया । दुकने खुली रही,वाहनों का आबा गवन जारी रहा ।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
इंडिया गठबंधन द्वारा बिहार बंद का आह्वान बरौनी क्षेत्र में मिला-जुला असर देखा गया। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के राजेंद्र रोड, आलू चट्टी रोड, फुलवरिया बाजार, दीनदयाल रोड, बायपास रोड, ललित नारायण रेलवे मार्केट, बारो बाजार आदि के सभी दुकाने खुले रहे।
बरौनी रेलवे स्टेशन पर रेल राजकीय थाना पुलिस एवं आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान चपे चपे पर तैनात दिखे, जिस कारण हड़ताल समर्थक कार्यकर्ताऑ की दाल नहीं गली। सड़कों पर वाहन भी चलते रहे ।
हां हड़ताल की शोर सुनकर बाहरी लोगों का आना-जाना कम दिखा।**





