थाना अध्यक्ष के लाख कोशिशें के बावजूद गढहारा अस्पताल के क्वार्टर में हुई चोरी।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास।
थाना अध्यक्ष के लाख कोशिशें के बावजूद गढ़हरा थाना क्षेत्र के रेलवे काँलोनी में चोरी की घटना हुई।रेलवे हॉस्पिटल गढ़हरा के एमएस डॉ सचिन कुमार वर्मा के रेलवे क्वार्टर में चोरी हुई।इससे चिकित्सक काफी आहत म हैं। डॉ वर्मा ने बताया कि आंगन से वाथरूम के खिड़की को तोड़कर चोर कमरे में प्रवेश किया।उसके बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।सूचना पाकर गढ़हरा थाना की पुलिस, आरपीएफ, आईओडब्लू आदि घटना स्थल पहुंच मामले का जायजा लिया।



