Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पी एम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना कार्यालय का उद्घाटन।

 पी एम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना कार्यालय का उद्घाटन।

 


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।

बरौनी प्रखंड कार्यालय के समीप असुरारी में मोती चौक के निकट विकास कुमार के मकान में नागपंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को केंद्र सरकार की ई महत्वकांक्षी पी एम सूर्य घर योजना का प्रखंड व पंचायत आवेदन  कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार एवं प्रखंड प्रमुख बरौनी अनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा सौर ऊर्जा आज के समय के लिए आवश्यक है। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलता है बल्कि आम नागरिक को बिजली के खर्च में भी भारी राहत मिलती है। हमारा देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस कार्यकम में जोनल इंचार्ज  डॉ बी के भारती जोनल इंचार्ज सह अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस योजना का उद्देश्य जन जन तक पहुंचना है।इस कार्यालय के माध्यम से और जिन नागरिक को अपने छत पर सोलर लगाने की इच्छा रखते हैं या आवश्यक है वो आवेदन कर सकते हैं।मुफ्त बिजली बिल तो हो ही जाएगी और अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर आय भी अर्जित कर सकते है। 1 से 3 किलोवॉट क्षमता वाले सोलर पैनल पर 30000 से रु 78000  तक की सब्सिडी उपलब्ध है। कार्यक्रम में  मुखिया गोपाल कुमार सिंह मोहम्मद मुख्तार मनोज चौधरी बंटी कुमार ,गुप्ता, जिला ऑफिस इंचार्ज,सोफील कुमार, रामाश्रय दास, जिला इंचार्ज राकेश रंजन, प्रकाश दास, सतीश कुमार प्रमोद कुमार, बृजभूषण कुमार, नीरज कुमार, बंदना देवी प्रखंड प्रभारी, विकाश कुमार, सुबोध कुमार शामिल थे,महिला अध्यक्ष शोभा देवी आदि शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom