पिपरा देवस पंचायत में बना अवशिष्ट प्रबंधन इकाई हुई बेकार, गड्डों में डाले जा रहे हैं कचरे।
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में अवशिष्ट प्रबंधन को लेकर विगत वर्ष 7 लाख 50 हजार 4 सौ की लागत से बना प्रबंधन इकाई बेकार पड़ा है। जबकि पंचायत के अंदर कई गड्डों में कचरा फैला हुआ है। कचरों से भरे गढ्ढे से आ रहे दुर्गंध के कारण अब लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। स्थिति यह है कि गढ्ढे में पानी भर जाने के बाद आ रहे दुर्गंध से मध्य विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों की भी परेशानी बढ़ गयी है। पंचायत से एक किलोमीटर दूर झाड़ा मोड़ के नजदीक बनाया गया यह अवशिष्ट प्रबंधन इकाई बेकार साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दो वर्षों से गोदाम की यही स्थिति है। आज तक कभी चालू नहीं हुआ और टूटना भी शुरू हो गया है।
स्वच्छता को लेकर हो रहा यह पहल नकारा साबित हो रहा है। एक जानकारी के अनुसार स्वच्छता कर्मियों द्वारा पंचायत की सड़कों पर झाडू तो लगाया जाता है लेकिन कचरों को अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तक नहीं पहुंचाया जाता है। जिसके कारण इन कचरों को आसपास के गड्ढे में डाल दिया जाता है। जिसके कारण कमोबेश हर गढ्ढे कचरों से भर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि से बात की गई तो उनका कहना है कि




