पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा हुआ देश को समर्पित पूरे देश में 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बिहार से इकलौता गढ़हरा केंद्रीय विद्यालय
बरौनी बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
नई शिक्षा नीति की ऽवी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम का आयीय किया गया। जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों को देश को समर्पित किया। इन विद्यालयों में बिहार से इकलौता गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल है। इस मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष, स्कूल के प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने आगत अतिथियों को शॉल, पाग, बुके और पौध देकर सम्मानित किया। मंच संचालन शिक्षक निकेतन चौधरी और कार्यक्रम का संयोजन पीएम श्री की इंचार्ज नुसरत बानी ने किया। मुख्य अतिथि सर्वेश विद्यालय में वित्तीय शिक्षा के साथ अर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की होगी कुमार ने कहा कि देश में 14 हजार 500 पीएम श्री विद्यालय है। इनमें से केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। मंगलवार को जिन 25 पीपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को देश को समर्पित किया गया। उनमे से बिहार से इकलौता गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय है। इस विद्यालय में अब विश्वस्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। सामान्य पाठ्यक्रम के साथ ही आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, वोकेशनल ट्रेनिंग, ई लाइब्रेरी, प्ले जोन जैसी आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध होगी। विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला, विकसित शिक्षा व्यवस्था से ही रखी जाएगी। पीएम श्री विद्यालयों के माध्यम से 75 लाख से अधिक बच्चों का स्वभा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता से प्रेरित पीएम श्री स्कूल का उद्देश्य है विद्यार्थियों को ग्लोवल स्तर की तकनीकी, मूल्यपरक व समग्र शिक्षा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता केशव शांडिल्य ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस विद्यालय के 1000 छात्रों और आगे आने वाले छात्र-छात्राओं को विश्व स्तर की न सिर्फ शिक्षा मिलेगी बल्कि वो तकनीक रूप से दक्ष होकर विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के मजबूत सह यात्री बनेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी, राकेश राय, अरविन्द चौधरी, मनोज राय, रोशन कब, डॉ. ज्ञान शेखर ठाकुर, संजीव कुमार, अमिय अभिलाष दत्ता, गोपाल चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।




