पहली बारिश में ही 1 साल पूर्व बनी सड़क खाई में तकदील।15वीं वित्त आयोग से पंचायती राज योजना से बनी सड़क जिसकी बोर्ड भी नहीं लगाई गई थी जगह-जगह खाई में तब्दील हो गई।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बरौली प्रखंड के त्रिपुरा दिवस वार्ड नंबर 15 में हवा के तिरहुत रोड से लेकर हाजीपुर पोखर तक जाने वाली सड़क जो साल पूर्व बनी थी, पहली बारिश में टूट के कगार पर है। उक्त सड़क को बिना बोर्ड लगाए बढ़ाई गई थी। जो पहली बारिश में जगह-जगह खाई में तब्दील हो गई है। 15वीं वित्त आयोग से पंचायती राज योजना से बिना बोर्ड लगाए ही अवध रोड से वार्ड नंबर 15 में हाजीपुर पोखर तक बनाई गई थी। जो पंचायत के सचिव के द्वारा बनवाए गए थे। जिसमें पदार्थ और सीमेंट की कमी के कारण पहली बारिश में ही जगह-जगह खाई हो गई है। पंचायत के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी गई। जानकारी मिलते ही योजना का जांच किया गया एवं संभाग को कहा गया की सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाई जाए। जब ग्रामीणों द्वारा पंचायत सचिव नरेश यादव से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने बताया की पूर्व सचिव जो थे वही बता पाएंगे। लेकिन इस सड़क पर बारिश के बाद ग्रामीणों को चलना मुश्किल हो गया है, जिस कारण ग्रामीणों मैं आक्रोश देखा जा रहा है।



