मोहर्रम को लेकर बछवाड़ा थाना परिषद में शांति समिति का बैठक संपन्न
बछवाड़ा से सच आज तक न्यूज़ संवाददाता पंकज साहनी की खास रिपोर्ट
मोहर्रम को लेकर बछवाड़ा थाना परिषद में शांति समिति की आयोजन की गई जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया बैठक में सभी पंचायत के प्रतिनिधि, समाजसेवी ,मोहर्रम के कोर कमेटी के सदस्य थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के सभी नियमों का पालन होगा जुलूस के दौरान पुलिस बल और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगा बिजली आपूर्ति बंद रहेगी डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी डीजे मिलने पर उसे जप्त किया जाएगा कमेटी पर कानूनी कार्रवाई भी होगी इसके अलावा रूट निर्धारित रहेगा उसी के तहत जुलूस निकाला जाएगा बैठक में थाना अध्यक्ष मनोज सिंह, si राहुल पासवान ,मुशीअशोक पासवान, चिरंजीवीपुर सरपंच हरेराम निराला, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो ,मुखिया रामदेव साहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रमुख संजय चौधरी, पूर्व मुखिया भोला शर्मा, पूर्व पंचायत समिति मो जमाल, उप मुखिया विजय राम, पैक्स अध्यक्ष अखिलेश चौधरी,राजकुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि, सभी पंचायत के मोहर्रम कमेटी नंबर मौजूद थे


