Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी में एनसीसी कैडेट्स को किया गया सम्मानित.। बरौनी महाविद्यालय के35मे से 17 केडेट को रैंक देकर सम्मानित किया गया।

अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी में एनसीसी कैडेट्स को किया गया सम्मानित.।

बरौनी महाविद्यालय के 35 मे से 17 केडेट को रैंक देकर  सम्मानित किया गया। 


बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट । 

ओटीसी बरौनी 9 बिहार बटालियन एनसीसी के  अंतर्गत 21 अप्रैल 2025 से चल रहे  एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण सिविर-1 , दिनांक 30 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ, 10 दिनों से चल रहे इस सिविर में कैडेट्स ने सैन्य जीवन की जानकारी प्राप्त की, इस प्रशिक्षण शिविर में अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी, के 35 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें 13 गर्ल्स कैडेट एवं 22 बॉयज शामिल हुए,एवं अपने उत्तम प्रतिभा को भी दर्शाया,जिसमें इस महाविद्यालय के 17 कैडेट को रैंक देकर के सम्मानित किया गया, जिसमें एक - SUO  के लिए रोशन कुमार,तीन- UO (रोशन, रीना हिमांशु ), एक- CHM के लिए हिमांशु,4 - एस जी टी के लिए (नीतीश,मनीषा,तनुजा,सनी ), 5- सी पी एल के लिए( आमोद,रोशन, स्वीटी,निशिकांत, प्रशांत ), दो- एल सी पी एल के लिए(, पायल, हर्ष )को रैंक प्रदान किया गया, साथ ही कुछ कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स के रूप में भी सम्मानित किया गया, इनमें से दो कैडेट्स (प्रियांशु राज एवं केशव कुमार )का चयन आई डी एस एस सी के लिए भी किया गया,इस संदर्भ में दिनांक 3 मई में 2025 को अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय, प्रोफेसर मुकेश कुमार सर के द्वारा कैडेटस को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए रैंक Shamaroh का आयोजन किया गया, तथा, प्रोफेसर मुकेश कुमार सर के द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार NCC युवाओं को जिम्मेदार बनाता है, तथा समाज के लिए कि यह किस प्रकार  प्रेरणादायक है, इस आयोजन में इस महाविद्यालय के कई विभागाध्यक्ष, एवं, NCC सीटीओ आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom