Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मोहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं: एसपी बेगूसराय,मोहर्रम को लेकर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

 मोहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं:  एसपी बेगूसराय,मोहर्रम को लेकर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च ।


मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार की शाम बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार एवं एसडीपीओ डॉक्टर  रविंद्र मोहन प्रसाद  के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।


मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फुलवरिया थाना एवं गढ़हरा थाना की पुलिस ने बुधवार की शाम बेगूसराय एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बारो बाजार ,फुलवरिया  बाजार क्षेत्र में निकली गई। एसपी मनीष कुमार  ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। असामाजिक किस्म के लोग सोशल मीडिया में पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। लोग ऐसे पोस्ट से बचें। अगर किसी के मोबाइल में अफवाह की खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि जिस गांव में मुहर्रम का जुलूस निकाली जाएगी वहां के लोग आवेदन थाना को दें। जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें। उन्होंने कहा कि किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें। मौके पर थाना अध्यक्ष गढ़हरा, थाना अध्यक्ष फुलवरिया दिवाकर प्रसाद सिंह सहित दोनों थाना के पुलिस प्रशासन मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom