Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News चार लेबर कोड एवं वोटबंदी के खिलाफ केन्द्रीय मजदूर संगठनों एवं महागठबंधन के दलों राजद , कांग्रेस, भाकपा, सीपीएम, भाकपा (माले) वी आई पी, लोजपा (पारस गुट ) के द्वारा बेगूसराय में 9 जूलाई का आम हड़ताल और चक्का जाम बेगूसराय में सफल रहा

चार लेबर कोड एवं वोटबंदी के खिलाफ केन्द्रीय मजदूर संगठनों एवं महागठबंधन के दलों राजद , कांग्रेस, भाकपा, सीपीएम, भाकपा (माले) वी आई पी, लोजपा (पारस गुट ) के  द्वारा बेगूसराय में 9 जूलाई का आम हड़ताल और  चक्का जाम बेगूसराय में सफल रहा । 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता पंकज कुमार साहनी की रिपोर्ट

इस आम हड़ताल एवं चक्का जाम का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष मोहीत यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन, भाकपा जिला सचिव पूर्व विधायक अवधेश राय, सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा (माले) के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद कर रहे थे मतदाता विशेष पुनः निरीक्षण के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग सभी वक्ता ने की।

यह हड़ताल एवं चक्का जाम संघर्ष और बलिदानी से प्राप्त हड़ताल के अधिकार को मोदी सरकार के द्वारा अपराधिक काम घोषित करने की मंशा, तीन  शिफ्ट के बदले दो शिफ्ट में काम की घोषणा के जरिए 8 घंटे  काम के जगह 12 घंटे  काम की पाबंदी की नीति के जरिए मजदूरों के लिए चार दमनकारी काला कानून  ,बिहार चुनाव आयोग का गैर जनतांत्रिक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम और मुख्यमंत्री की चुप्पी तथा  बरौनी कानपुर तेल पाइपलाइन का निजीकरण, साम्हो - मटिहानी फूल निमार्ण से वादा खिलाफी , संवैधानिक संस्थाओं एवं नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर   लागातार हमले, दिनानुदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ तथा किसानों के सभी फसलों का न्युनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून ,असमय वर्षा और बर्फबारी से नष्ट हुए किसानों की फसल क्षतिपूर्ति , बिजली का निजीकरण,प्रीपेड मीटर के जरिए  बिजली उपभोक्ताओं की  लूट , न्यूनतम मजदूरी 2600 हजार प्रति माह , वास - आवास , पूनर्वास, भूमि हीनों को वास के लिए जमीन, मुफ्त शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं रोजगार और अन्य स्थानीय मांगों को लेकर किया  गया। मतदाता संघा पुनः निरीक्षण के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग सभी वक्ताओं ने की।

श्री कृष्ण सिंह मार्केट से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जुझारू विशाल जुलूस की शक्ल में अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, केंटीन चौक, समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, एस बी आई बैंक, नगर निगम कार्यालय, एवं बाजार बंद कराते हुए पावर हाउस चौक एन एच 31 पर पहुंचे जहां पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया । यहां एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया राजद के शिवजी महतो, बूटन साह, त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू, अभिराम सिंह, कैलाश यादव, सहजानंद यादव, सुमन पासवान, अजय पटेल मोहम्मद सद्दाम , रीना जयसवाल, भाकपा के राजेंद्र चौधरी, उषा सहनी, प्रताप नारायण सिंह, संजीव कुमार सिंह, अनिल अंजान, टुनटुन दास, शंभू देवा, कांग्रेस के रामविलास सिंह, मोहम्मद मतीन, रत्नेश कुमार टूल्लू, लखन पासवान, सुबोध सिंह, माकपा के रत्नेश झा, सुरेश यादव, दयानिधि चौधरी, सूर्य नारायण रजक, रामजी पासवान, अजय कुमार यादव अभिनंदन झा, भाकपा ( माले ) के बैजू सिंह, नवल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रदेव वर्मा, सोनू फरनाज, संजय ठाकुर , वी आई पी के जय जय राम सहनी, आजाद सहनी, लोजपा पारस गुट के दासों पासवान, अरविंद पासवान , महिला नेत्री डॉ सगुफ्ता ताजभर, क्रांति देवी, रानी सिंह, रानी राउत, पूनम रजक , पूनम कुमारी आदि ने सभा को संबोधित किया ।

भवदीय 

इंडिया गठबंधन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom