Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पिस्टल और दो बाइक जब्त की गई है. इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत एसआइ बालकृष्ण अत्री द्वारा बरौनी थाना कांड संख्या-109/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा,बलुआरा कब्रिस्तान चौक के समीप से पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ दो बाइक सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.इसमें तीन नाबालिग और दो बालिग है.पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल और दो बाइक जब्त की गई है. इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत एसआइ बालकृष्ण अत्री द्वारा बरौनी थाना कांड संख्या-109/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज  कराई गई है. 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को रात्रि गश्ती के क्रम में एसआइ बालकृष्ण अत्री अन्यैअन्यस ननंबलों के साथ निंगा,बलुआरा कब्रिस्तान चौक के समीबप जब पहुंचे तो एक चाय दुकान के समीप दो बाइक लगाकर बैठे पांचों व्यक्ति भागने लगे.

जिन्हें पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया.

इस दौरान पकड़े गए मो मुश्ताक के 19 वर्षीय पुत्र मो मंसूर,मो असगर के पुत्र 17 वर्षीय पुत्र मो इकबाल,मो राजू का 17 वर्षीय पुत्र मो साहिल,मो रहमत का 17 वर्षीय पुत्र मो मोसिम(सभी साकिन समस्तीपुर जिला के तेयाय ओपी,भगवानपुर थाना) तथा मुफ्फसिल थाना के हरदिया वार्ड-11 निवासी मो संजर का 21 वर्षीय पुत्र मो साजिद के रूप में पहचान हुई.वहीं तलाशी के दौरान मो मंसूर द्वारा जूता के मोजा में छिपाकर रखा गया देशी पिस्टल बरामद हुआ.इसके अलावा एक काले रंग का बुलेट जेएच09एबी/1832

तथा लाल रंग का हीरो कंपनी का ग्लैमर बीआर09ए ई/9169 बाइक जब्त की गई.बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि  थियार रखने के आरोप में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मो मंसूर और मो साजिद को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई तथा तीन नाबालिग को निरूद्ध विधि के तहत कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom