बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर चांद में बलपूर्वक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता हिना(काल्पनिक नाम) द्वारा बरौनी थाना में कांड संख्या-108/25 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है
.
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
इस संबंध में आवेदन देकर पीड़िता द्वारा बताया गया है कि 9 जुलाई की रात साढ़े बस अपने घर जा रही थी.इसी क्रम में अंधेरे का फायदा उठाते हुए वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा बभनगामा निवासी मो शकील का पुत्र मो जुनैद द्वारा उसका मुंह बंद कर दिया और बलपूर्वक घटनास्थल के समीप एक घर में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा.चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया.
लोगों की सूचना पर आरोपी के माता-पिता पहुंचे और बेटे की गल्ती मानते हुए पुलिस को सूचना नहीं देने के एवज में दोनों का निकाह कर देने की बात कही.10 जुलाई को निकाह का समय रखा गया लेकिन उसके बाद निकाह करने से इंकार करते हुए उल्टे धमकाने लगा.उसके बाद मामले की सूचना देते हुए आरोपी को बरौनी थाना की पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया.इस संबंध में बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.


