घर से बराती जाने के लिए निकला युवक का शव गौरा चौर में मिला
शुक्रवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव गौरा चौर में मिलने से फैली सनसनी
बेगूसराय : तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा चौर
में शुक्रवार की अलसुबह एक युवक की अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की जानकारी तेघड़ा थाना अध्यक्ष को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार और एसडीपीओ डाक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर तेघड़ा थाना लाया गया। शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बाए कान के बगल में गोली मारकर हत्या की गई थी। इंटरनेट मीडिया पर मृतक का फोटो पर प्रसारित होने के बाद घर वाले ने शव की पहचान की। मृतक की पहचान चिल्हाय पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी अरुण मेहता के छोटा पुत्र 23 वर्षीय सत्यम कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई । मृतक के पिता चिल्हाय पुल के पास गौरी फार्मा नाम से एक दवा की दुकान चलाते हैं। उसी दुकान पर बड़ा भाई भी रहता था । मृतक आनलाइन कोई कंपनी से जुड़कर काम करता था। मृतक के बड़े भाई शिवम कुमार ने बताया छोटा भाई सत्यम कुमार गुरुवार की संध्या पांच बजे बारात जाने की बात कह कर घर से अपना अपाचे मोटरसाइकिल से निकला था। देर संध्या 8-00 बजे के बाद से मोबाइल बंद बता रहा था। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। मामले को अत्याधुनिक तकनीक से जांच कर जल्द ही मामले का उदभेदन किया जाएगा । इस घटना में शामिल सभी अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे। सुबह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो से पहचान हुई। मृतक के पास मोबाइल भी था और एक सोने का सीकरी पहने हुए था। यह घटना कैसे हुई और कहां हुई इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है । मृतक दो भाई मैं छोटा था अभी इसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक की पांच बहन में एक बहन कुवारी है। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया मृतक के परिजन के प्राप्त आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन कर कारवाई की जाएगी



