बेगूसराय जिलान्तर्गत बछवाड़ा प्रखंड क़े चिरंजीवीपुर पंचायत क़े वार्ड नंबर -06 स्थित प्राइमरी स्कूल क़े प्रांगण में विश्व कबीर ज्ञान विचार मंच क़े तत्वाधान में बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया l
बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता राम आधार साहनी की रिपोर्ट
जिसकी अध्यक्षता योगेंद्र दास ने किया तथा मंच संचालन डॉo चंदेश्वरी साहब ने किया l मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा की चरित्रवान गुरु का शिष्य ही समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है l
मुख्य वक्ता मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉo सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा की चरित्रवान व्यक्ति क़े वाणी में शक्ति होती है l विशिष्ट अतिथिगण महंथ लखन दास, बैरागी सागर दास, महात्मा सुरेश दास, महात्मा राजेंद्र दास, सकलदेव दास, अगुआ शिव नारायण,विशो दास, रसीदपुर कबीर मठ क़े महंथ भगवान दास, साध्वी काजल, मीणा दासीन आदि संतो महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से दर्शकों को आध्यात्मिक जगत का दर्शन करा दिया l संयोजक डॉo देव नारायण दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया l




