फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या-०6 हनुमान मंदिर के पास एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पाते ही फुलवरिया थाना पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम है बेगूसराय भेज दिया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास।
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या-6 हनुमान मंदिर के पास एक महिला ने घर के कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाते ही फुलवरिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में बताया गया की मृतिका 46 वर्षीय रीता कुमारी पति सुरेश महतो अपने पुत्र के शराबी होने की वजह से बराबर परेशान रहती थी जिस कारण उक्त महिला ने फांसी लगाकर अपनी ईस लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर हॉस्पिटल भेज दिया। तत्पश्चात पुलिस ने एफ एस एल टीम को बुलाकर सघन जांच पड़ताल में जुट गई।


