Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, अब तक खुलेआम घूम रहे अपराधी – VIP प्रत्याशी ने सरकार पर बोला हमला

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, अब तक खुलेआम घूम रहे अपराधी – VIP प्रत्याशी ने सरकार पर बोला हमला

बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता सनी कुमार साहनी की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के अम्बा गांव में अपराधी ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। 

अम्बा गांव निवासी अरुण मेहता के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ़ छोटू की बेरहमी से हत्या कर दी । 

परिजनों के अनुसार, कुछ लोगों ने सत्यम को फोन कर घर से बुलाया और बाद में उसकी लाश गौरा बहियार में मिला

घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे परिजनों एवं ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर VIP पार्टी के बछवारा विधानसभा प्रत्याशी दुलारचंद साहनी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा

अब सरकार का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। अपराधियों को कोई डर नहीं रहा। 

बिहार में अपराध का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अब यह सरकार बिहार संभालने के लायक नहीं रही। 

साहनी ने मृतक परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन से भी मांग की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom