Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी प्रखंड में सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचें- बीस सूत्री अध्यक्ष।

 बरौनी प्रखंड में सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचें- बीस सूत्री अध्यक्ष।


 बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

 बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ,बीस सूत्री की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह एवं संचालन सचिव सह बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि हम लोगों का लक्ष्य है कि प्रखंड की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचें।अंचल या प्रखंड कार्यालय आमजनों की हर समस्या के लिए हम लोग सवाल उठाएंगे। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद ने कहा कि प्रखंड द्वारा चल रहे विकास कार्यों में बगैर शिलान्यास का शिलापट्ट लगाए कार्य नहीं होने देंगे। आय, आवासीय व जाति, एलपीसी प्रमाण - पत्र बनवाने के लिए छात्रों एवं आमजनों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के लिए भटकाना बंद कराया जाए। वहीं बीडीओ बरौनी ने बताया कि भीम समग्र संवाद के माध्यम से प्राप्त हुए 8000 आवेदनों में से 62% समस्याओं को सुलझा दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र में केंद्र और बिहार सरकार की हर योजना का लाभ ससमय पहुंचाने का प्रयास हमारे सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी के सहयोग से किया जा रहा है।जो भी समस्या हमारे संज्ञान में आता है, उसका निराकरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को गिनाते हुए आवास,स्वच्छता,आंगनबाड़ी, मजदूर कार्ड,मनरेगा,पंचायती राज,पीएचईडी,खाद्यान्न आपूर्ति, पशुपालन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रही अनियमितताओं पर पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसमें अतिशीघ्र सुधार की मांग की।मौके पर अंचल अधिकारी सूरज कांत, बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह , सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डा संजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर सिंह, 

,बीस सूत्री सदस्य सुरेन्द्र सिंह,  नेहा पटेल,प्रेम प्रकाश, प्रदीप कुमार, सरोज कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप कुमार, मो मुद्देशर, मो कासिम,परवेज आलमएवं शिव शंकर भगत आदि सदस्यों ने भी क्षेत्र की समस्याओं से पदाधिकारीयो को अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom