सड़क हादसे में एक की मौत। ई रिक्शा टेम्पो एवं चार पहिया की भिड़ंत में एक की मौत।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत मारुति पेट्रोल पंप के पास एन एच 31 फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की दोपहर बाद बेगूसराय से बरौनी जा रही ई रिक्शा को टेम्पो चालक द्वारा चकमा दिया गया। उसके बाद ई रिक्शा चालक अनियंत्रित हुआ। उसके बाद पीछे से आ रही चार पहिया वाहन द्वारा ई रिक्शा में ठोकर मारी जिससे ई रिक्शा में सवार बेगूसराय लडुआरा निवासी जैनुल का 55 वर्षीय पुत्र अफरोज सड़क पर फेंका गया। जिसके बाद पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।घटना की सूचना पाते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।जिस वजह से कुछ देर के लिए एन एच 31 सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।उसके बाद शव का शिनाख्त किया गया।घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जानकारी अनुसार अफरोज अपने घर लडुआरा से मुजफ्फरपुर जा रहा था। बेगूसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर बरौनी ट्रेन पकड़ने जा रहा था तभी मारुति पेट्रोल पंप टाटा मोटर्स के सामने एनएच 31 सड़क पर हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा दी।घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।


