रतनपुर में 11 कुंडी महायज्ञ को लेकर लगभग 11 सौ कन्याकुमारियों ने गंगाजल भरी कलस यात्रा निकाली।
रतनपुर में 11 कुंडी श्री राम महायज्ञ का कलश यात्रा से प्रारंभ की गई।
कलश यात्रा सुबह 7:00 बजे रतनपुर यज्ञ स्थल से निकलकर हेमराज चौक, बीपी चौक, काली आस्थान चौक, में रोड होते हुए कर्पूरी स्थान चौक से होते हुए यज्ञ स्थल रतनपुर में आकर समापन हुआ।
कलश यात्रा में हाथी घोड़ा ऊंट और बैंड बजे भी शामिल थे।
12 जून से लेकर 20 जून तक विद्वानों के द्वारा मंत्रोचार के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी।
यज्ञ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, शहित विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।
यज्ञ में भंडारा सहित प्रवचन झूला आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास
सनातन धर्माव- लंबियों द्वारा जिले के नगर निगम क्षेत्र रतनपुर में बुधवार को 11 कुंडी महायज्ञ को लेकर लगभग 11 सौ कन्याओं द्वारा गंगाजल भरी कलश यात्रा निकाली गई। जिसको लेकर क्षेत्र के बूढ़े बच्चे जवान महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है । कलश यात्रा अहले सुबह 7 बजे के करीब रतनपुर यज्ञ स्थल से निकल कर रतनपुर चौक, हेमरा चौक, वीपी चौक, काली स्थान चौक, मेन रोड होते हुए कर्पूरी स्थान चौक से होते हुए यज्ञ स्थल रतनपुर में समापन हुआ। हजारों की संख्या में महिलाएं सर पर गंगाजल से भरी कलश रखी हुई थी। जिनके साथ में हाथी ,घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजे के साथ कलश का जत्था शामिल हुए। वहीं जय श्री राम के उदर्घोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। पूर्व मेयर संजय सिंह ने बताया कि 11 कुंडी महायज्ञ का आज कलश यात्रा के साथ शहर का भ्रमण किया गया है। और कल से विद्वानों के द्वारा मंत्रोंचार के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी। यह यज्ञ 12 जून से लेकर 20 जून तक चलेगा। इस यज्ञ में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी किया जाएगा। विद्वानों के द्वारा कथा का श्रवण भी कराया जाएगा। बच्चों के लिए झूला और मीना बाजार भी लग चुके हैं। पूर्व मेयर ने कहा कि बहुत ही अद्भुत क्षण है, तमाम श्रद्धालु हमारे पूरे शहर से आकर इस कलश यात्रा में भाग लिए हैं। तमाम श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं, यज्ञ को लेकर पूरा बेगूसराय शहर राम भक्तों से पट गया है। यही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है । यज्ञ को लेकर बेगूसराय के तमाम युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व मेयर संजय सिंह ने बताया कि लगभग हजारों की संख्या में लोग इस कलश यात्रा में शामिल हुए हैं। क्षेत्र के सनातन धर्मियों द्वारा ऊंट, हाथी, घोड़े, के साथ लोग इस यज्ञ के कलश यात्रा में भाग ले रहे हैं। पूर्व मेयर ने बताया कि कल से महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है इसको लेकर बेगूसराय ही नहीं बिहार के लोगों से अनुरोध करते हैं कि रतनपुर के पावन धरती पर आकर यज्ञ में शामिल होकर यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करें। क्योंकि इस कलयुग में अगर हम संतों के संग में रहते हैं और राम कथा सुनते हैं तो जो तपस्या सतयुग और द्वापर में करने से फल मिलता था। वह फल आपको इस यज्ञ में शामिल होने से और संतों के मुख से प्रवचन सुनने से मिलेगा ।अतः तमाम सनातन धर्मी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता हूं कि श्री श्री राम कथा में पधारे और पुण्य के भागी बने। पूर्व मेयर ने बताया कि जो हमारे विद्वान महात्मा आए हैं, उनके द्वारा कल से कथा का श्रवण करवाया जाएगा। यज्ञ में लगातार भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जो श्रद्धालु दूर से यज्ञ में भाग लेने आएंगे ,उनके रहने - खाने के लिए भी उत्तम व्यवस्था कि गई है । आज का कलश यात्रा ऐतिहासिक कलश यात्रा है। वहीं मौके पर पूर्व विधायक अमिता भुषण, इंदिरा कुमारी, मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार, वार्ड पार्षद 21 के पूजा कुमारी एवं, समाजसेवी रामभरोसे सिंह,ऋतुराज सिंह, श्याम बोल सिंह,अजीत कुमार राय,नीरज कुमार सिंह,सुरेश सिंह, चंचल कुमार, अमित कुमार,भुपति कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, नीकु सिंह, सहित केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्रीगण भी पधरपन करने वाले हैं । इस यज्ञ में क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग धन-धन से लगे हुए हैं।



