Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पौधारोपण प्राकृतिक संतुलन के लिए जरूरी : मुकेश

 पौधारोपण प्राकृतिक संतुलन के लिए जरूरी : मुकेश

बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बरौनी प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया एक,पपरौर,केशावे, महना,मैदा,निंगा,सिमरिया दो सहित विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उक्त मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।इस दौरान प्रखंड क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए पौधारोपण अनिवार्य है। मौके पर बीएफटी गौतमकुमार,लेखापाल पिंकी कुमारी, पंचायत तकनीकी सहायक सुभाषकुमार,कार्यपालक सहायक रोहित कुमार,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom