"वासुकी बाबू समाज रत्न से प्रो0 "प्रेम" सम्मानित।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।
शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवा व चर्चित शिक्षक स्मृति शेष "बासुकी बाबू के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह में सैकड़ों व्यक्तित्व को,किसी न किसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले लोग हैं, उनमें मिथिला-मैथिली क्षेत्र में सदैव समर्पित रहने वाले मिथिला शिक्षा मंच से सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा "प्रेम" को समारोह के विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी के नव मनोनीत डायरेक्टर सुशील चौधरी के हाथों "बासुकी बाबू समाज रत्न सम्मान 2025"से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख डॉ अंजना कश्यप तथा समारोह के संयोजक चर्चित सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने प्रो "प्रेम" को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र तथा पुष्पहार से सम्मानित किया। प्रो प्रेम ने आयोजक द्वय के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रो प्रेम को सम्मानित किए जाने पर मिथिला सेवियों ने बधाई दी है। मौके पर प्रमुख डॉ धनाकर ठाकुर, प्रो परमानन्द लाभ, प्रो गणेश प्रसाद सिंह, प्रो प्रमोद कुमार चौधरी, डॉ हीरा नंद झा, राजीव कुमार, सुशांत चन्द्र मिश्र, रुबी कुमारी,विजय कुमार मिश्र, सुमित सुमन, नारायण यादव, सुरेश पासवान, आचार्य संजय शास्त्री आदि उपस्थित थे।




