Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघड़ा में पर्यवेक्षकों का बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की होगी विशेष जांच

 तेघड़ा में पर्यवेक्षकों का बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की होगी विशेष जांच

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों के लिए *बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*** आज अटल कलाम भवन, तेघड़ा में किया गया। यह कार्यक्रम निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।


*प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री एमामूल हक ने किया।* उन्होंने पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्र से संबंधित दायित्वों के साथ-साथ बीएलओ कार्यों की निगरानी एवं *प्रपत्र 6, 7, 8 की प्रक्रिया पर विस्तृत* तकनीकी जानकारी प्रदान की।


प्रमुख निर्देशों में यह विशेष रूप से कहा गया कि:


*पर्यवेक्षक प्रपत्र 6 के माध्यम से बीएलओ द्वारा जोड़े जा रहे नए मतदाताओं का स्थल सत्यापन करें।*


*मृत्यु पर आधारित विलोपन (प्रपत्र 7) की समीक्षा करें।*


*किसी भी मतदान केंद्र पर प्रपत्र 6 की अत्यधिक प्रविष्टि होने की स्थिति में सघन जांच की जाए।*


*मतदान केंद्रवार वास्तविक मतदाता संख्या एवं नाम हटाने या जोड़ने की निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए।*


*मूलभूत सुविधाओं पर विशेष बल::*

प्रशिक्षण में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत, शेड आदि की स्थलीय समीक्षा करेंगे।

समीक्षा उपरांत तैयार किया गया प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, ताकि जहां-जहां आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं, वहां निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन भेजा जा सके।


मास्टर प्रशिक्षक श्री हक ने पर्यवेक्षकों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन कार्यों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।


बैठक में सभी पर्यवेक्षकों ने पूर्ण निष्ठा के साथ भाग लिया और दायित्वों के कुशल निर्वहन का संकल्प लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom