Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सिमरियाधाम में गंगा दशहरा पर विधिवत महाआरती।

 सिमरियाधाम में गंगा दशहरा पर विधिवत महाआरती।


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।


गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सिमरियाधाम में विगत साल की भांति इस साल भी श्री राम जानकी घाट पर पुज्य स्वामी चिदात्मन जी महाराज के सानिध्य में विधिवत गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा मां गंगा जो सब प्रकार के पाप-ताप को दूर करने वाली ब्रह्मा जी के कमंडलों में समाने वाली शंकर भगवान के जटाओं में विराजने वाली धराधाम पर अमृत की धारा कही गई है। विश्व में भारत का ही यह सौभाग्य है जहां गोमुख से गंगासागर तक विचरण करने वाली मां गंगा प्रवाहित होती हुई प्रवाह युक्त होने की प्रेरणा देती है। वह धराधाम पर उतरने के बाद सबसे पहले हरिद्वार प्रयाग काशी हरिहर क्षेत्र के साथ-साथ आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम  सुल्तानगंज से होते हुए गंगा सागर तक अपना विशिष्ट स्थान रखती है। जहां वैशाख में हरिद्वार मार्ग में प्रज्ञा और कार्तिक में सिमरिया धाम में कल्पवास अर्ध कुंभ और महाकुंभ के द्वारा केवल भारत में जन्म लेने की सार्थकता नहीं करती बल्कि धर्म अर्थ मोक्ष की अधिकारी होते हैं । अध्यात्म देश भारत भौतिक चक्र चंद में रहने वाले महादेश और देश के लिए वास्तविक सुख शांति में प्रेरणा स्रोत है। जो वर्ष में केवल पुनीत जेठ महीने में गंगा दशहरा को मात्र स्नान बना लेते हैं। वह 10 प्रकार के पापों से मुक्त होते हैं। संसार की ज्ञात अज्ञात शक्ल दोष से मुक्त हो जाते हैं। उनकी सारी मनोरथ सिद्ध हो जाती है। सिमरिया धाम में प्रतिवर्ष मंगल परिवार के सौजन्य से आदि कुंभस्थली शास्त्रोक्त कार्यक्रम के साथ-साथ प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की  पूजा करती आई है। जिसमें वर्तमान सरकार के साथ-साथ जिलाधिकारी महोदय के लिए यहां की समुचित विकास पर पूर्ण ध्यान है और आने वाले पुनीत कार्तिक माह के पहले यहां की समुचित विकास की संभावना है। विद्यापीठ में गंगा प्रवाह प्रदूषण मुक्ति मंच वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान मिथिला मैथिली विकास सेवा समिति सर्व मंगल गंगा महिला गोष्ठी के साथ-साथ राष्ट्र हित में जनहित में समझित में संस्कृत हित में संलग्न पुण्य आत्माओं बिंदुओं की सहभागिता भी इस प्रकार रही। जिसमें मुख्य यजमान सर्वमंगला आध्यात्मिक योग विद्यापीठ के व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी,सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी नीलमणि, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, विद्यापीठ के महासचिव राजकिशोर प्रसाद सिंह शक्ति समिति की उषा रानी,अमरेंद्र कुमार कौशलेंद्र कुमार पप्पू त्यागी संजयनंद, तरुण सिंह बबलू सिंह, मुख्य आचार्य पंडित नारायण झा, पंडित रमेश झा, सदानंद झा, पंडित राम झा, श्याम झा लक्ष्मण झा आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom