विश्व पर्यावरण दिवस पर आर सी एस एस कॉलेज में लगाया गया फ़लदार वृक्ष ।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट परिसर में गुरुवार को प्राचार्य डॉक्टर राजन कुमार के नेतृत्व में कालेज कर्मियों ने सामूहिक रूप से फलदार वृक्ष लगाया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने कहा कि हम सब पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं और सभी छात्र /छात्राओं एवं जनमानस से अपील करते हैं कि आप लोग अपने घर के आसपास पेड़ अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रही है जिसके कारण मानव को जीना दूभर हो गया है । भारी संख्या में पेड़ पौधों की कटाई हो रही है जिसके वजह से बारिश कम होने के कारण किसान समय पर खेती नहीं कर पा रहे हैं,लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहा है।अगर इसी तरह पेड़ कटते रहे तो जल के बिना सृष्टि ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए हम सब का दायित्व है कि हम तमाम लोग अपने-अपने क्षेत्र में या फिर सामूहिक जगह पर फलदार वृक्ष हो या फिर छायादार पेड़ हो अवश्य लगाए और प्रदूषण को दूर भगाएं। मौके पर महाविद्यालय के डॉक्टर कुमारी मंजू सिंह।प्रधान लिपिक उपेन्द्र मिश्र, तबला वादक बिष्णु देव दास, गणेश पासवान, उमेश साव, अरुण कुमार, योगेंद्र कुमार, लक्ष्मी प्रसाद यादव, कार्यानंद साव, बैद्यनाथ ठाकुर, कुमार शिवम, ऋतु कुमारी, नूतन कुमारी ।गणेश पासवान,समेत अन्य शामिल थे।



