रेल क्षेत्र को हरित परिवेश बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी और गढ़हखरा में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जारूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बरौनी रेलवे कॉलोनी, गढ़हारा रेलवे कॉलोनी और गढ़हरा रेलवे हॉस्पिटल में पौधा रोपण कार्यक्रम हुआ।पूर्व मध्य रेलवे और रमामणि भागवत सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल चिकित्सक अधीक्षक सचिन कुमार वर्मा , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रामनिरंजन सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक स्वीटी,रमामणि भागवत सिंह फाउंडेशन अध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव मृत्युंजय,प्रो.मन्नू के साथ साथ विधि के छात्र अंशुमन,अमन,राम,आदित्य , राहुल,रजनीश, युवा समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने इस अभियान में भाग लिया।इसके तहत प्लास्टिक और प्लास्टिक से बने समान का उपयोग नहीं करने पर जोर दिया गया। प्रकृति से नाता जोड़ो थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। पौधरोपण के दौरान प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ ,वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ,हम सब ने ठाना है, अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाना है, आओ पेड़ लगाएं, अपने पर्यावरण को बचाए आदि नारे भी लगाए।रमामणि भागवत सिंह फाउंडेशन और पूर्व मध्य रेलवे बरौनी द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस प्रयास का उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा प्लास्टिक के उपयोग को घटाकर हरित परिवेश को बढ़ावा देना है।



