Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गुप्त सूचना पर स्थानीय थाना, एसटीएफ, जिला पुलिस एवं आ सूचना इकाई के संयुक्त टीम द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधी को एक देसी कट्टा एवं जो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 गुप्त सूचना पर स्थानीय थाना, एसटीएफ, जिला पुलिस एवं आ सूचना इकाई के संयुक्त टीम द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधी को एक देसी कट्टा एवं जो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 


इससे पूर्व पंचायत की महिला सरपंच एवं हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पत्नी सहित एक अपराधी की पत्नी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। 

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।

 आखिर हम नेता के हत्या में शामिल एक सातिर अपराधी एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए। पुलिस की सतर्कता से हम नेता एवं 20 सूत्री समिति के सदस्य राकेश कुमार उर्फ विकास शाह के हत्या में शामिल नाम जद एक एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इससे पूर्व मुख्य आरोपी एवं पंचायत के सरपंच सहित दूसरे आरोपी की पत्नी भी जेल जा चुकी है। अब घटना को अंजाम देने वाले 7 अपराधियों में से एक अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सलेमाबाद गांव के समीप आजाद चिमनी भट्ठा के पास से देसी कट्टा और दो जीवित कारतूस  साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्षेत्रजिसकी पहचान थाना क्षेत्र ज्ञान टोल निवासी स्वर्गीय राम हरि यादव के 45 वर्षीय पुत्र रॉबिन यादव उर्फ रविन के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के अनुसार हत्याकांड के उजवेदन के लिए गठित टीम, एसटीएफ,वो जिला पुलिस  आसूचना इकाई की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल एक अपराधी सलीमाबाद गांव के समीप आजाद चिमनी भट्ठा के पास हथियार सहित छिपा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त चिमनी भट्ठा के पास घेराबंदी कर छिपे हुए अपराधी को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जीवित कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधी से सघन पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom