खुश खबरी गिरिराज सिंह जी का प्रयास लाया रंग.।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
राज्यांश को लेकर लंबित तिलरथ-बरौनी के बीच LC 61 राजवाड़ा गुमटी के ऊपर ROB निर्माण व एवं बरौनी-तेघड़ा के बीच LC7B बरौनी अम्बे सिनेमा के पास की गुमटी के ऊपर ROB निर्माण के लिए अपनी राज्यांश राशि की स्वीकृति बिहार कैबिनेट ने प्रदान कर दी है। इसके लिए लगातार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी प्रयासरत थे और सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में भी चर्चा हुई थी । अब इसका टेंडर होगा । उम्मीद कीजिये कि इस साल निर्माण शुरू हो जाएगा । इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन जी को बहुत बहुत बधाई । डबल इंजन की सरकार में बेगूसराय का हर क्षेत्र में गिरिराज सिंह जी के प्रयास से विकास हो रहा है ।



