Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वैश्य पोद्दार समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

 वैश्य पोद्दार समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

बच्चे देश के भविष्य होते हैं।, उनकी सफलताओ की सराहना करना हर अभिभावकों का कर्तव्य बनता है : अशोक पोद्दार। .बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के शोकहारा एक स्थित पंचायत भवन में आयोजित बरौनी वैश्य पोद्दार समिति द्वारा सरस्वती सम्मान समारोह में वैश्य पोद्दार समिति के सदस्यों ने मैट्रिक-इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ रमणीकांत पोद्दार की धर्म पत्नी श्रीमती शीलाकान्त पोद्दार,  बरौनी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुन्दन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए  सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया। बरौनी वैश्य पोद्दार समिति के अध्यक्ष अशोक पोद्दार सहित सभी सदस्यों ने क्रमशः इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक-इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों को मेडल, डायरी, कलम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम पोद्दार ने किया। इस मौके पर राकेश कुमार पोद्दार उर्फ मानो, मणिभूषण पोद्दार, उपकोषाध्यक्ष चंदन कुमार पोद्दार निपानिया, सचिव सुधांशु राज पोद्दार उर्फ अनुज, उपसचिव श्री कुणाल पोद्दार, शिवम पोद्दार, सदस्य रामनाथ पोद्दार, रंजीत पोद्दार, प्रशांत पोद्दार फुलवाडिया, सत्यनारायण पोद्दार, सूरज पोद्दार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom