4 जून को एचएससी बछवाड़ा में दिव्यागता शिविर का किया जाएगा आयोजन ।
बछवाड़ा /बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रांगण मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला के माध्यम से 4 जून बुधवार को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से वैसे दिव्यांग जो पूर्व में भी आवेदन कर चुके है और उनका भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है उनका भी सत्यापन किया जाएगा। जिसकी सूची जिला के द्वारा उपलब्ध कराया गया जो 326 की संख्या में है। जिनके पास ऑफलाइन प्रमाण पत्र हैं उनका ऑनलाइन किया जाएगा। साथ जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वैसे दिव्यांग किसी भी साइबर कैफ से आवेदन कराकर उसकी प्रति लेकर आएंगे तो उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस शिविर में जिला से आने वाले चिकित्सक की टीम के द्वारा सत्यापन किया जाएगा और नियमानुसार अंक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर के प्रचार प्रसार के लिए सभी आशाकर्मियों को भी लगाया गया है।


