अंडर 18 बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु बेगूसराय टीम का ट्रायल सात जून को।
बीहट ( बेगूसराय) सच आज तक न्यूज़ सब बताता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
हरिद्वार में आगामी 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित होने वाले अंडर 18 बालक बालिका राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बिहार टीम के चयन हेतु जल्द ही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आगामी सात जून को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के परिसर में बेगूसराय जिला बालक /बालिका टीम क गठन हेतु ट्रायल रखा गया है। इस चयन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बालक वर्ग के खिलाड़ियों की उम्र 01/01/2007के बाद एवं वजन 70किलो होनी चाहिए,वहीं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का वजन65किलो होनी चाहिए,सभी खिलाड़ी अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड ,पासपोर्ट साइज फोटो साथ लायेंगे।


