Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वरीय उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी बूथों पर शौचालय की साफ-सफाई, साफ पानी, बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की टीम ने  तेघड़ा विधानसभा के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।


 27 जून शुक्रवार को को भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग, भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव श्री अरविंद आनंद, निदेशक विद्यारानी कोंथौजम द्वारा 143 तेघड़ा विधान सभा अंतर्गत मतदान केन्द्र राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, नगर आयुक्त नगर निगम श्री सोमेश बहादुर माथुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय में चार बूथ एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया घाट में 3 बूथ है। उन्होंने बताया कि राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय में एक और अतिरिक्त बूथ बनाया जा रहा है।


वरीय उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी बूथों पर शौचालय की साफ-सफाई, साफ पानी, बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। 


इस अवसर पर वरीय उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा बीएलओ से भी मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की गई। 


उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी को शनिवार को सभी बीएलओ को प्रशिक्षित करते हुए फार्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बीएलओ सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर फार्म उपलब्ध करा सकें।


उन्होंने सभी बीएलओ से प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा करने का निर्देश भी सभी ईआरओ एवं एईआरओ को दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom