बेगूसराय जिलान्तर्गत भगवानपुर प्रखंड के दामोदरपुर निवासी स्वo वैशाखी तांती जी की श्रद्धांजलि समारोह क़े एक दिवसीय आयोजन पर कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया l
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट
जिसकी अध्यक्षता महंथ बबुआ तांती ने किया l मुख्य अतिथि कबीर रविदास विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा की जिसकी कृति जिन्दा है, वही मर कर भी अमर रहता है, बगैर कृति का जिन्दा व्यक्ति भी मुर्दा की तरह रहता है l मुख्य वक्ता बेगूसराय जिलान्तर्गत परमानंदपुर निवासी संत संतोष साहेब ने कहा की गंगा नहाने से शरीर निर्मल होता है लेकिन सत्संग में जाने से आत्मा निर्मल होती है l अति विशिष्ट अतिथि मंच के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉo सुधीर पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बगैर सद्गुरु क़े मनुष्य सदगति को प्राप्त नहीं कर सकता है l विशिष्ट अतिथिगन ऑर्गन पर सुन्दर चंचल पैड पर मिथुन कुमार नाल पर चन्दन कुमार, मंजिरा पर कृष्ण कुमार कलाकारों ने संगीत मय आध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l स्वo वैशाखी तांती क़े परिवार क़े लोगों ने सभी अतिथियों को चादर ओढाकर सम्मानित किया l




