Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हर बूथ जीतें कार्यकर्ता, बिहार के सभी विधानसभा जीतेंगे नीतीश कुमार : रूदल राय।

 हर बूथ जीतें कार्यकर्ता, बिहार के सभी विधानसभा जीतेंगे नीतीश कुमार : रूदल राय।


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार मीडिया सेल मनीष मंडल ,आईटी सेल संयोजक मनीष कुमार के आह्वान राज्य भर में 21 से 25 जून तक पंचायत एवं बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर पार्टी के नारे और निर्देशों को कार्यकर्ताओं को हर घर हर कार्यकर्ताओं, हर मतदाताओं एवं महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो पंचायत सिमरिया - 2 पंचायत में रूपनगर बाबा स्थान में एवं अमरपुर पंचायत में बैठक आयोजित किया गया। प्रथम चरण में 50 विधानसभा में पंचायत एवं बूथ स्तर पर बैठक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बेगूसराय जिले में 4 विधानसभा तेघड़ा, मटिहानी, चेरिया बरियारपुर एवं साहेबपुरकमाल विधानसभा में 45 पंचायतों में बैठक हो रहा है। वहीं बैठक की अध्यक्षता रूपनगर में पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार महतो एवं अमरपुर पंचायत स्थित पुस्तकालय में बैठक की अध्यक्षता रूपेश कुमार ने किया। वहीं संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने किया। बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष रुदल राय, विधानसभा प्रभारी सुनील भारती, जदयू नेत्री सह मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष मीडिया सेल मोनू कुमार पटेल, वरिष्ठ जदयू नेता धर्मेन्द्र कुमार पटेल, रामनरेश सिंह, देव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से 2025 फ़िर से नीतीश, 2025 -225 के गगनभेदी नारे लगाए और कार्यकर्ताओं से नारे लगवाए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार उमेश सिंह कुशवाहा के संदेशों को तथा नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किए गए कार्यों को जनजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल बरौनी धर्मवीर कुमार, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता प्रभात राय, सक्रिय सदस्य सुनील कुमार, शत्रुघ्न महतों, संजीत कुमार, बेवी देवी, लखन महतों, पूर्व पंचायत अध्यक्ष अमरजीत कुमार, सरपंच अमरपुर पंचायत ब्रजेश कुमार उर्फ भगत जी , सावन कुमार, राजीव राय, विजय कुमार, रितेश कुमार, विपिन कुमार, अरविन्द कुमार, पिंटू कुमार, सोनू कुमार नवीन कुमार एवं अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं बैठक को संबंधित करते हुए  मुख्य अतिथि सह जदयू जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी रुदल राय ने कहा कि जदयू एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने हर बूथ पर सामाजिक समीकरण का ख्याल रखते हुए हर जात -धर्म - मज़हब के लोगों को पार्टी संगठन, बीस सूत्री , विभिन्न आयोगों एवं बूथ कमिटी में स्थान दिया है। उन्होंने कहा बेगूसराय जिले में 4 विधानसभा जिसमें तेघड़ा विधानसभा, मटिहानी, चेरिया बरियारपुर एवं साहेबपुरकमाल विधानसभा सीट जहां से जदयू चुनाव लड़ते आ रही है और इसी कड़ी में अभियान की शुरुआत किया गया है। पंचायत एवं बूथ स्तर की बैठक आयोजित कर पंचायतों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पार्टी के संदेशों, निर्देशों एवं लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को जनजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। हरपल कार्यकर्ता सजग रहे विपक्षियों के झांसे में मतदाताओं को नहीं आने दें। वहीं विधानसभा प्रभारी सुनील भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2095 से 2025 तक बिहार के हर क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाएं हैं और हर घर में विकास की रौशनी पहुंचाने का काम किए हैं। उन्होंने कहा शनिवार को ही स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्होंने सभी प्रकार के पेंशन योजना राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपया करने का फैसला लिया है। वहीं मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर घर में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किए हैं । उन्होंने महिलाओं के शिक्षा और आर्थिक स्तर को बढ़ाने का काम किए हैं। हम बूथ जीतें हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इस आशय की जानकारी जदयू जिलाध्यक्ष मीडिया सेल मोनू पटेल एवं प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल बरौनी धर्मवीर कुमार ने दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom