Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मुचकुंद मोनू स्मृति नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन।

 मुचकुंद मोनू स्मृति नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन।


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार 


बरौनी प्रखंड क्षेत्र के दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के तत्वावधान में दिनकर स्मृति सभागार में मुचकुंद मोनू स्मृति ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का समापन गुरूवार को काव्य जंक्शन नाटक के मंचन के साथ हो गया। ग्लोबल आर्ट एवं दिनकर अभिनय कला केंद्र के सहयोग से 30 बच्चों ने नाटक के गुर सीखे। कार्यशाला संयोजक राधे कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक के तौर पर रोहित वर्मा, रवि वर्मा, राधे कुमार एवं विजेन्द्र कुमार ने बच्चों को कला का गुर सिखाया। काव्य जंक्शन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर एवं कविवर रामावतार यादव शक्र की महत्वपूर्ण काव्य पंक्तियों को संयोजित किया गया था जिसे बच्चों ने अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। नाटक में पल्लवी, श्रेष्ठा प्रियदर्शिनी, अंश कुमारी, लक्ष्मी, सुप्रिया, धर्मवीर, रजनीश, अभिषेक, अमृत, अमितेश, सत्यम, कौशल, प्रीतम, अभिनव, प्रणय राज, अनीश, हर्षराज, संभव, रविराज, अनुभव, मनखुश, अंकेश, अनुभव और योगेश ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मन मोहा। प्रकाश परिकल्पना आकाश कुमार, संगीत संयोजन राजेश कुमार एवं रूप सज्जा ़ऋषि कुमार ने किया। रमण कुमार, राजू कुमार, कुणाल कुमार, मोहित कुमार एवं प्रियव्रत कुमार ने मंच प्रबंधन में सहयोग किया। समापन समारोह के प्रारंभ में मुचकुंद मोनू के तैल्य चित्र पर अतिथियों ने दीप जलाया एवं श्रद्धांजलि दी। अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अतिथियों का उद्बोधन एवं दूसरे सत्र में नवांकुर कलाकारों ने काव्य जंक्शन नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। स्वागत भाषण दिनकर पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य लक्ष्मणदेव कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज ने किया। उद्बोधन सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग ने कहा कि गांव में पहले भी लोग नाटक खेलते थे लेकिन उन्हें नाटक शास्त्र का ज्ञान नहीं था जो अब कार्यशाला के माध्यम से बच्चे प्राप्त कर रहे हैं। आशीर्वाद रंगमंडल के निदेशक डॉ. अमित रौशन ने कहा कि जिले के सभी रंग संस्थाओं को ऐसे आयोजन में सहयोग देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी का समुचित विकास हो सके। बाल रंगमंच के संयोजक सह बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश ने कहा कि हमेशा ऐसे आयोजनों में हमारा सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा। आकाश गंगा रंग चौपाल के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार इस तरह का कार्यशाला निरंतर जारी रहे इसके लिए हम सदैव संस्थान के साथ हैं। शिक्षक एस. मनोज ने कहा कि सिमरिया का निरंतर विकास हो रहा है। भाजपा नेता शंभु सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए दिनकर पुस्तकालय का यह सराहनीय पहल है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, रामनाथ सिंह, विश्वनाथ पोद्दार, शशिभूषण झा, जितेन्द्र झा, सुनील कुमार सिंह, दीनबंधु कुमार, शंभु कुमार, विशुनदेव सिंह, मनीष कुमार, अजीत कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य बुद्धिजीवी, कलाप्रेमी एवं अभिभावक मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom