Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 23 जून को फर्टिलाइजर मैदान में बेगूसराय जिला महिला/पुरुष हैंडबॉल टीम का गठन।

 23 जून को फर्टिलाइजर मैदान में बेगूसराय जिला महिला/पुरुष हैंडबॉल टीम का गठन।


बीहट । सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन

बेगूसराय जिला महिला हैंडबॉल टीम एवं पुरुष वर्ग का भी का गठन 23 जून 2025 को फर्टिलाइजर स्थित खेल मैदान में किया जाएगा । यह गठन हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार द्वारा 28 जून से 30 जून 2025 तक मधेपुरा जिला में आयोजित द्वितीय बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए किया जा रहा है।इस बात की जानकारी देते हुए हैंडबॉल एसोसिएशन आफ बेगूसराय के सचिव बाबुल कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता 23 जून को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की किया जाऐगा। चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ मे लेकर के आएंगे । चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी का ही चयन बेगूसराय जिला टीम में किया जाएगा जो खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे वे चयन से वंचित रह जाएंगे । आगे बाबुल कुमार ने बताया कि टीम के चयन के लिए चयन कमेटी गठित किया गया है ,चयनीत महिला खिलाड़ी 27 जून को मधेपुरा के लिए रवाना होंगे

एवं चयनित पुरुष वर्ग खिलाड़ी का कैंप चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom