पर्यावरण के बचाव हेतु बरौनी जंक्शन पर स्काउट एंड गाईड ने किया नुक्कड़ नाटक मंचन।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीबन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवेश के बरौनी जंक्शन पड़ रविवार को पर्यावरण सह स्वछता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गरहरा के टीम के द्वारा पर्यावरण बचाओ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत थीम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
कलाकारों में विशाल कुमार,कारण शर्मा,चंदन कुमार,प्रिंस, राजा कुमार,सलोनी ,प्रिया, आर्यन,रौशन कुमार के द्वारा पौधा रोपण से पौधा की कटाई तक उसके अलग - अलग गुणों के बारे में नाटक के माध्यम से बताया गया ,और प्लास्टिक का उपयोग अपने जीवन मे नही करने की ज़लह दी गई।
वही जंक्शन पर स्वछता का रोड शो निकाला गया जिसमें हैंडबिल,बैनर ,पोस्टर के माध्यम से यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कहा गया कि स्वछ रेल-सूंदर रेल,स्वछता किसकी जिम्मेवारी -थोड़ी आपकी थोड़ी हमारी ,कुरे को कूड़ेदान में डाले ताकि हमारी रेल परिषर स्वछ और सुंदर रहे।तथा यह रैली बरौनी विनोद भवन परिसर में आकर समाप्त हो गया।
मोके पर आशीष कुमार मंडल यांत्रिक अभियंता सोनपुर,मुख्य स्वस्थ निरीक्षक बरौनी सुधाकर गरहरा स्वस्थ निरीक्षक रामनिरंजन सिंह,स्वीटी कुमारी,स्काउट जिला सचिव जीवानंद मिश्रा, डीओसी मनीष कुमार,स्काउट मास्टर संजय कुमार,शत्रुघ्न प्रसाद,मुन्नी कुमारी,राजा कुमार,पवन कुमार,मुन्ना कुमार के अलावे दर्जनों कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।






